लाडली बहना योजना 2024 – फरवरी में जारी होगी अगली किस्त, भुगतान की स्थिति देखें

Ladli Behna Yojana -: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबनप्रदान करने और उन पर आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार एवं परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 मार्च 2023 को लाडली बहना योजना को लागू किया गया है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यानी हर साल कुल मिलाकर महिलाओं को 12000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। Ladli Behna Yojana के अंतर्गत सरकार द्वारा अगले 5 साल तक 60 हजार करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान किया गया है। 25 मार्च 2023 से लाडली बहना योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। अगर आप भी मध्य प्रदेश की महिला हैं और इस योजना का लाभ करना चाहती है तो आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Ladli

MP Ladli Behna Yojana 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना का लाभ प्रदान करने के लिए आज यानी 25 मार्च 2023 से Ladli Behna Yojana Form भरने की प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। राज्य के सभी शहरों एवं ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया गया है। महिलाएं अपने नजदीकी शिविर में जाकर आवेदन कर सकती है। आवेदन करने के लिए ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है। इन कैंप में महिलाएं सुबह 9:00 बजे से ई केवाईसी अपडेट कराने के साथ ही अपना आवेदन फॉर्म भी भर सकेगी।

Ladli Behna Yojana 2024 के तहत राज्य की गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को 1 साल में 12000 रुपए और 5 वर्ष में 60 हजार रुपए दिए जाएंगे। सहायता राशि प्राप्त कर महिलाएं अपने परिवार की आधारभूत जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो सकेगी। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से एक करोड़ महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा।

10th Jan 2024 Update:- लाडली बहना योजना की जारी हुई किस्त खाते में डालें 1250 रुपए

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहनों के खाते में योजना की 8वीं किस्त जारी कर दी है। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महिलाओं के खाते में 1250 रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की है। यह राशि राज्य की 1.29 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी गई है। राशि ट्रांसफर करने के बाद मुख्यमंत्री ने बहनों को भरोसा दिया कि आगे भी यह योजना चलती रहेगी। इस योजना के तहत लाडली बहनों के बैंक खाते में 1576 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।

मोहन यादव सरकार 10 जनवरी को भेजेगी लाडली बहना योजना की राशि

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यकाल में लाडली बहना योजना के तहत पहली बार 10 जनवरी को महिलाओं के बैंक खाते में 1250 रुपए की राशि भेजी जाएगी। इसके लिए पहले ही सभी सक्षम अधिकारियों को पत्र के माध्यम से दस्तावेज कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वित्त विभाग ने महिला एवं बाल विकास विभाग को जनवरी माह की किस्त के लिए 1596 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आश्वासन दिया है कि जिन महिलाओं को अभी तक इस योजना में कम मदद मिल पा रही है उनमें और मदद बढ़ाई जाएगी। योजना के तहत महिलाओं को 9वीं किस्त जारी होगी। जिसके लिए सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया गया है और कहा गया है कि राशि डालने से पहले नियम अनुसार जो दस्तावेजी कार्यवाही करनी है उसे 8 जनवरी तक पूरा कर लिया जाए। ताकि बिना किसी समस्या के लाभार्थियों के बैंक खाते में 10 जनवरी 2024 को राशि ट्रांसफर की जा सके।

Ladli Behna Yojana List में नाम कैसे देखें

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा बताई गईं चार श्रेणियों किसान, युवा, महिला और गरीबों के कल्याण और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

पूरे प्रदेश में 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। 10 तारीख को… pic.twitter.com/V0N9EhQbn4 — Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 6, 2024

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Ladli Behna Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
संबंधित विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
आर्थिक सहायता 1000 रुपए प्रतिमाह, सालाना 12000 रुपए
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in

लाडली बहना योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान कर सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। लाडली महिला योजना के तहत हर महीने सरकार द्वारा 1000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकेगी।

Ladli Behna Yojana Certificate

अब जियो लाड़ली बहना
बढ़ चलो लाड़ली बहना

मध्यप्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक।#मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना के तहत फॉर्म भरना आज से हुए प्रारंभ। pic.twitter.com/AMvr0g09Xk — Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 25, 2023

MP Ladli Behna Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना को 5 मार्च 2023 में शुभारंभ किया गया है।
  • लाडली बहना योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
  • Ladli Behna Yojana के तहत महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रूपए प्रदान किए जाएंगे।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के कार्यवयन के लिए 5 वर्षों में 60 हजार करो ड़ रुपए की राशि पात्र महिलाओं को आवंटित की जाएगी।
  • पात्र बहनों के बैंक खाते में लाडली बहन योजना के तहत हर महीने की 10 तारीख को 1000 रूपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
  • लाडली बहन योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया आज से यानी 25 मार्च से शुरू हो रही है।
  • राज्य की पात्र बहने लाडली बहना योजना में आवेदन हेतु अपने नजदीकी कैंप में जाकर अपना आवेदन फॉर्म भरवा सकती है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की 1 करोड़ बहनों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • राज्य की महिलाएं लाडली बहन योजना के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी। और अपने परिवार का भरण पोषण करने में भी सक्षम बनेगी।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

आवेदन फीस

लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया निशुल्क की जाएगी। आप अपने नजदीकी कैंप में जाकर आवेदन फॉर्म भरवा सकते हैंं। यदि किसी भी अधिकारी द्वारा आपसे आवेदन के लिए पैसे मांगे जाते हैं तो आप मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैंं। लाडली बहना योजना के तहत किसी भी प्रकार की समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 181 पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।

लाडली बहना योजना फॉर्म से जुड़ी कुछ आवश्यक जानकारी

  • लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करने के लिए समग्र एवं आधार कार्ड में हितग्राही की जानकारी एक समान होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए आय प्रमाण पत्र एवं मूल निवास प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होगी।
  • आवेदक महिला को समग्र आईडी को ईकेवाईसी द्वारा आधार से लिंक कराना अनिवार्य है।
  • समग्र आईडी को आधार से लिंक करने के लिए 4 तरीके से eKYC कराया जा सकता है।
  • लोक सेवा केंद्र पर, कॉमन सर्विस सेंटर पर, एमपी ऑनलाइन किओस्क द्वारा और संपर्क पोर्टल पर स्वयं भी निशुल्क ईकेवाईसी कराई जा सकती है।

MP Ladli Behna Yojana के लिए पात्रता

  • लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल मध्य प्रदेश की बहने ही पात्र होगी।
  • आवेदन करने के लिए बहनों का विवाहित होना आवश्यक है।
  • विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है।
  • आवेदक महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की महिला लाडली बहना योजना के लिए पात्र होगी।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग की महिलाएं पात्र होंगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • समग्र आईडी
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

लाडली बहना योजना पैसा चेक करें

लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • Ladli Behna Yojana के तहत आवेदन करने के लिए आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय/कैंप स्थल पर उपलब्ध किए जाएंगे।
  • आपको कैंप में जाकर अधिकारियों से बात करनी होगी।
  • आवेदन करने के लिए आपको अपना आवश्यक विवरण दस्तावेज अधिकारियों को देने होंगे।
  • अधिकारी द्वारा आपका आवेदन फॉर्म लाडली बहना पोर्टल में प्रविष्टि की जाएगी।
  • आवेदन फॉर्म की प्रविष्टि के दौरान आपको अपना पासपोर्ट साइज फोटो अधिकारियों को देना होगा।
  • इसके बाद आपका आवेदन ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
  • ऑनलाइन आवेदन होने के बाद आपको अधिकारी द्वारा फॉर्म की रसीद दी जाएगी। जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
  • इस प्रकार आप अपने नजदीकी कैंप में जाकर आवेदन कर सकते हैंं।
  • इसके बाद 10 जून से आपके बैंक खाते में हर महीने 1000 रुपए की धनराशि आना शुरू हो जाएगी।

Ladli Behna Yojana FAQs

लाडली बहना योजना कब लांच हुई? लाडली बहना योजना 5 मार्च 2023 को लॉन्च हुई थी Ladli Behna Yojana के तहत पात्र बहनों को धनराशि कब मिलेगी। पात्र बहनों को हर महीने की 10 तारीख को धनराशि मिलेगी Ladli Behna Yojana के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है? लाडली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 है