मध्य प्रदेश अंतरजातीय विवाह योजना 2024 – ऑनलाइन आवेदन, लाभ एवं पात्रता

MP Inter Caste Marriage Yojana – हमारे समाज में लोगों की गलत सोच को कम करने के लिए और जातिवाद को खत्म करने हेतु मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अंतरजातीय विवाह योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से सभी धर्म जाति के लोगों को एक साथ चलाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। मध्य प्रदेश अंतरजातीय विवाह योजना के तहत राज्य सरकार अंतर जातीय विवाह करने पर लोगों को प्रोत्साहन राशिदेगी। जिससे अधिक से अधिक लोग अंतरजातीय विवाह करेंगे और जातिवाद को समाप्त किया जा सकेगा। इस योजना के तहत अब कोई भी नागरिक अपने जीवनसाथी को ढूंढ कर किसी भी जाति में विवाह कर आर्थिक सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। राज्य के जो भी इच्छुक नागरिक मध्य प्रदेश अंतरजातीय विवाह योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

MP

MP Inter Caste Marriage Yojana 2024

अनुसूचित जाति के युवक/युवती से विवाह करने पर मध्य प्रदेश अंतरजातीय विवाह योजना के तहत दंपतियों को पुरस्कार एवं सम्मानित किया जाएगा। मध्य प्रदेश अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत सरकार द्वारा वर वधु को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि दोनों पति-पत्नी के जॉइंट के बैंक खाते में 8 साल के लिए जमा कर दी जाएगी। इस राशि में से 2.5 लख रुपए नगद दिए जाएंगे बाकी का पैसा अकाउंट में जमा रहेगा जिसका उपयोग दंपत्ति अपने जीवन में आवश्यकता पड़ने पर कर सकेंगे। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अंतर जाति विवाह का रजिस्ट्रेशन हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के तहत नव विवाह दंपति को करवाना अनिवार्य है। मध्य प्रदेश अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नव विवाहित दंपति को 1 साल के अंदर ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

मध्य प्रदेश अंतरजातीय विवाह योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम MP Inter Caste Marriage Yojana
शुरू की गई मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी अंतरजातीय विवाह करने वाले नागरिक
उद्देश्य जात-पात जातिवाद और छुआछूत के विचारों को खत्म कर अंतरजातीय विवाह करने के लिए प्रोत्साहित करना
प्रोत्साहन राशि 2.5 से 5 लाख रुपए
राज्य मध्य प्रदेश
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://scdevelopmentmp.nic.in/

MP Inter Caste Marriage Scheme का उद्देश्य

मध्य प्रदेश अंतरजातीय विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य जात-पात जातिवाद और छुआछूत के विचारों को खत्म कर युवक तथा युवती को अनुसूचित जाति के युवक/युवती से विवाह करने पर दंपतियों को पुरस्कार एवं सम्मानित करना है जिससे विवाह दंपति में वर अथवा वधू जिसमें एक ऊंची जाति का हो और दूसरा अनुसूचित जाति का उन्हें सरकार द्वारा 2.5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। क्योंकि जब कोई युवक या युवती किसी दूसरी जाति में शादी करते हैं तो उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है कई बार तो दंपतियों को घर से भी भागना पड़ता है इसके बाद उनके पास रहने के लिए घर तक नहीं होता है लेकिन अब ऐसे दंपतियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अंतरजातीय विवाह करने पर 2.5 लख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

सीखो कमाओ योजना

मध्य प्रदेश अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभ

  • MP Inter Caste Marriage Yojana के माध्यम से अंतरजातीय विवाह करने पर जाति का भेदभाव खत्म हो सकेगा।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नौजवानों को अंतरजातीय विवाह करने पर आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए विवाहित दंपति में से कोई एक स्वर्ण जाति से संबंध रखता हो और दूसरा अनुसूचित जाति एवं जनजाति समूह से संबंध रखता हो।
  • राज्य सरकार द्वारा दंपति को 2.5 लाख से 5 लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस सहायता राशि का उपयोग कर दंपति वर वधू आसानी से अपना जीवन व्यतीत कर सकेंगे।
  • शादी के बाद होने वाले खर्चों के लिए सरकार द्वारा यह आर्थिक सहायता राशि अंतरजातीय विवाह करने पर दी जाएगी।
  • अंतरजातीय विवाह होने पर जातिवाद, छुआछूत जैसी चीजों को खत्म किया जा सकेगा।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को अंतरजातीय विवाह करने पर बढ़ावा दिया जाएगा।

MP Inter Caste Marriage Yojana के लिए पात्रता

मध्य प्रदेश अंतर्जातीय विवाह योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को कुछ निर्धारित पात्रता को पूरा करना होगा। जिसके बाद ही वह योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगा। पात्रता से संबंधित जानकारी नीचे दी गई है।

  • आवेदक को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • अंतरजातीय विवाह करने के लिए युवक की आयु 21 और युवती की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • युवक युवती जो आपस में शादी करते हैं उन दोनों में से किसी को भी आपराधिक मामलों में शामिल नहीं होना चाहिए।
  • दूल्हा या दुल्हन में से किसी एक अनुसूचित जाति वर्ष से संबंधित होना चाहिए यानी दोनों में से कोई एक अन्य जाति का होना आवश्यक है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की वार्षिक आय 5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए लड़का और लड़की दोनों का विवाह पहली बार होना चाहिए।
  • विवाह होने के 1 साल के बाद ही अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। तभी उन्हें योजना का लाभ मिलेगा।
  • उम्मीदवार के पास आधार कार्ड से लिंक संयुक्त बैंक खाता होना चाहिए।

मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना

मध्य प्रदेश अंतरजातीय विवाह योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है जिनकी सूची नीचे दी गई है।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र
  • सवर्ण जाति से संबंधित दस्तावेज
  • आय प्रमाण पत्र
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • संयुक्त बैंक अकाउंट का विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • दूल्हा और दुल्हन की पासपोर्ट साइज फोटो

MP Inter Caste Marriage Yojana 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप मध्य प्रदेश के नागरिक है और मध्य प्रदेश अंतरजातीय विवाह योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जिसे अपना कर आप आसानी से अंतरजातीय विवाह योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको अनुसूचित जाति विकास पोर्टल, मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
MP
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Online Services के सेक्शन में जाकर Inter Caste Marriage (अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
MP
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • पहले आपको वर वधू का फोटो और एक संयुक्त फोटो अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको वर पक्ष का विवरण और वधू पक्ष का विवरण, संपर्क करने का विवरण अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र, सवर्ण जाति से संबंधित दस्तावेज, विवाह संबंधी विवरण, हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के अंतर्गत सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी विवाह प्रमाण पत्र, संयुक्त अकाउंट का विवरण आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी मध्य प्रदेश अंतरजातीय विवाह योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

मध्य प्रदेश अंतरजातीय विवाह योजना FAQs

मध्य प्रदेश अंतरजातीय विवाह योजना क्या है? MP Inter Caste Marriage Yojana के तहत राज्य सरकार द्वारा युवक/युवतियों को अंतरजातीय विवाह करने पर प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाएगा। MP Inter Caste Marriage Yojana के अंतर्गत कितने रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी? मध्य प्रदेश अंतरजातीय विवाह योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 2.5 लाख से 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। MP Inter Caste Marriage Scheme का उद्देश्य क्या है? MP Inter Caste Marriage Yojana का मुख्य उद्देश्य जात-पात जातिवाद और छुआछूत के विचारों को खत्म कर युवक तथा युवती को अनुसूचित जाति के युवक युवती से विवाह करने के लिए प्रोत्साहित करना है। मध्य प्रदेश अंतरजातीय विवाह योजना के अंतर्गत किस प्रकार आवेदन किया जा सकता है? MP Inter Caste Marriage Yojana के अंतर्गत ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अनुसूचित जाति विकास पोर्टल, मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है।