मेरी पहचान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें 2024। Meri Pehchan Portal

Meri Pehchan Portal – भारत सरकार द्वारा केंद्र सरकार राज्य सरकार एवं जिला द्वारा चलाई जा रही प्रत्येक सेवा, योजना अन्य सभी प्रकार के क्षेत्र में संचालित सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए Meri Pehchan Portal को लॉन्च किया गया है। मेरी पहचान पोर्टल एक राष्ट्रीय एकल साइन ऑन सेवा के रूप में कार्य करता है। एकल क्रेंडेंशियल सेट के माध्यम से यह प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं को कई ऑनलाइन एप्लीकेशन और सेवाओं तक पहुंच उपलब्ध कराता है। अगर आप एक बार इस पोर्टल पर लॉगिन आईडी बना लेते तो आपको अलग-अलग पोर्टल के लिए अलग-अलग यूजर आईडी और पासवर्ड बनाने की आवश्यकता नहीं होगी।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से meripehchaan.gov.in Portal से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Meri

मेरी पहचान पोर्टल क्या है?

मेरी पहचान पोर्टल भारत सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है। Meri Pehchan Portal एक सिंगल साइन ऑन प्लेटफॉर्म है जो नागरिकों को आसानी से और सुरक्षित रूप से प्रमाणित करता है। यानी आप इस पोर्टल पर साइन इन करके अन्य पोर्टल पर उपलब्ध किसी भी सर्विस को एक्सेस कर सकते हैंं। इस पोर्टल पर आप अपना निशुल्क पंजीकरण कर यूजर एवं पासवर्ड बनाकर भारत सरकार एवं राज्य और जिले द्वारा संचालित की जा रहे पोर्टल्स में आसानी से लॉगिन कर सकते हैंं। आपको अलग-अलग पोर्टल पर अलग-अलग लॉगिन आईडी बनाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह पूरे देश में सभी राज्यों में कार्य करने वाला पोर्टल है।

आपको मेरी पहचान पोर्टल पर पंजीयन करने के लिए किसी प्रकार भुगतान करने की जरूरत नहीं है आप निशुल्क अपनी आईडी बनाकर अन्य किसी भी पोर्टल पर सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैंं। मेरी पहचान पोर्टल पर आप लॉगिन करके सभी योजनाओं का लाभ ले सकते हैंं।

आधार कार्ड पर एक्टिव सिम चेक करें

Meri Pehchan Portal 2024 के बारे में जानकारी

पोर्टल का नाम Meri Pehchan Portal
लॉन्च किया गया भारत सरकार द्वारा
लाभार्थी भारत के नागरिक
उद्देश्य सभी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://meripehchaan.gov.in/

मेरी पहचान पोर्टल का उद्देश्य

मेरी पहचान पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही सभी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही पोर्टल पर पंजीकरण करवा कर उपलब्ध कराना है। ताकि मेरी पहचान पोर्टल की सहायता से आप किसी भी राज्य की सरकारी योजना में आवेदन कर सकते हैंं। साथ ही सरकार द्वारा संचालित की जा रही या शुरू होने वाली योजनाओं की जानकारी एक ही पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैंं।

चोरी या खोया हुआ फोन ढूंढें

Meri Pehchan Portal के लाभ एवं विशेषताएं

  • मेरी पहचान पोर्टल पर अगर आप एक बार लॉगिन आईडी बना लेते हैं तो आपको अलग-अलग पोर्टल के लिए अलग-अलग यूजर आईडी और पासवर्ड बनाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • एक ही यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से आप भारत सरकार राज्य सरकार और जिले की वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैंं।
  • किसी भी पोर्टल पर उपलब्ध योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैंं।
  • मेरी पहचान पोर्टल तीन मुख्य धारा के एसएसओ प्लेटफार्म जन परिचय, ई प्रमाण और डिजिलॉकर का व्यापक सहयोग है।
  • Meri Pehchan Portal उपयोगकर्ताओं को कई प्रमाणीकरण मापदंडों जैसे उपयोगकर्ता नाम, मोबाइल नंबर, आधार आदि के माध्यम से प्रमाणित करता है।
  • इस पोर्टल पर आप निशुल्क पंजीकरण कर यूजर एवं पासवर्ड बनाकर भारत सरकार द्वारा संचालित पोर्टल पर आसानी से लॉगिन कर सकते हैंं।

मेरी पहचान पोर्टल पर पंजीकरण करने हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • जन परिचय आईडी
  • डिजिलॉकर आईडी

E Pramaan Portal

Meri Pehchan Portal पर पंजीकरण कैसे करें?

मेरी पहचान पोर्टल पर अपना पंजीयन करने के लिए आपने इसे दी गई प्रक्रिया आपको अपना कर आसानी से पोर्टल पर पंजीकरण कर सरकार की सभी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठा सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको मेरी पहचान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Meri
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Meri
  • आपको इस पेज पर Register Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
Meri
  • आपको इस पेज पर पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • सबसे पहले आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसे आपको निर्धारित स्थान पर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना नाम यूजरनेम, पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके अलावा कंफर्म करने के लिए फिर से पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको अपना जेंडर, जन्मतिथि आदि दर्ज करनी होगी।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप Meri Pehchan Portal पंजीकरण कर सकते हैंं।

मेरी पहचान पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

Meri Pehchan Portal पर सफलतापूर्वक पंजीकरण करने के बाद आपको पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। Meri Pehchan Portal पर लॉगिन की प्रक्रिया को फॉलो कर आप आसानी से लॉगिन कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको Meri Pehchan Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
मेरी
  • होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको तीन विकल्प दिखाई देगी जिसके माध्यम से आप लोगों कर सकते हैंं।
  • जैसे डिजिटल लॉकर के साथ लॉगिन करें।
  • ई प्रमाण पके साथ लॉगिन करें।
  • जनपरिचय के साथ लॉगिन करें।
  • आपको अपने अनुसार इनमें से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर Username, Mobile and Other इनमें से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
  • यहां पर हम उदाहरण के लिए यूजर नेम का चयन कर रहे हैं।
  • आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी आसानी से मेरी पहचान पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैंं।
  • अब आप All Services के ऑप्शन पर क्लिक कर अपने राज्य का चयन करके संबंधित राज्य की सभी योजनाओं का लाभ ले सकते हैंं और उनके बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैंं।

FAQs

मेरी पहचान पोर्टल क्या है? मेरी पहचान पोर्टल केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया पोर्टल है। जिसके माध्यम से सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए मेरी पहचान पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर ले सकते हैंं। Meri Pehchan Portal का उद्देश्य क्या है? मेरी पहचान पोर्टल का उद्देश्य सभी केंद्रीय एवं राज्य सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही पोर्टल के माध्यम से प्रदान करना है। Meri Pehchan Portal की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? Meri Pehchan Portal की आधिकारिक वेबसाइट https://meripehchaan.gov.in/ है