Mahtari Vandan Yojana – यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2025 से शुरू की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2025 है। इसके बाद सरकार लाभार्थी महिलाओं को पहली किस्त मार्च में जारी करेगी। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं की जानकारी हेतु इस लेख को अंतिम तक पढ़ें।

Mahtari Vandan Yojana 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से राज्य की विवाहित महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए का आर्थिक सहायता राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा, जो सालाना 12,000 रुपए बनता है। यह सहायता सिर्फ विवाहित महिलाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि तलाकशुदा, विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा।
छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है। इच्छुक महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने के लिए 20 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकती हैं।
महतारी वंदन योजना ने जगाई है, उन्नति की आस।
विष्णु सरकार ने जीता माताओं -बहनों का विश्वास।
महिलाओं में इस योजना के प्रति उत्साह साफ दिखता है। महिलाओं एवं बाल विकास विभाग के कार्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर भारी संख्या में आवेदन पड़ रहे हैं। pic.twitter.com/jvE4Ga3XIz — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) February 5, 2024
महतारी वंदन योजना 2025 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Mahtari Vandan Yojana |
शुरू की गई | छत्तीसगढ़ सरकार |
संबंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
लाभार्थी | राज्य की विवाहित महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना |
आर्थिक सहायता राशि | 1000 रुपये प्रतिमाह |
आवेदन आरंभ होने की तिथि | 5 फरवरी 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 20 फरवरी 2025 |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन एवं ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in/ |
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
पहली किस्त 8 मार्च 2025 को आएगी
महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2025 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2025 है। अंतिम सूची 21 फरवरी 2025 को जारी की जाएगी एवं 21 से 25 फरवरी 2025 के बीच आपत्तियों का समाधान किया जाएगा। 1 मार्च 2025 को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी और 5 मार्च 2025 को स्वीकृति पत्र जारी किए जाएंगे। इसके पश्चात 8 मार्च 2025 को योग्य महिलाओं के बैंक खातों में 1000 रुपए की पहली किस्त ट्रांसफर की जाएगी।
छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के लिए पात्रता
- आवेदक महिला को छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना चाहिए।
- केवल विवाहित महिलाएं जो 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष या उससे अधिक हों, इस योजना के लिए पात्र हैं।
- राज्य की विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी पात्र हैं।
- आवेदक महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।
Mahtari Vandan Yojana 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- विवाह प्रमाण पत्र
- स्व-घोषणा शपथ पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
महतारी वंदन योजना 2025 के तहत ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत सचिव, या बाल विकास परियोजना कार्यालय पर जाना होगा।
- वहां से महतारी वंदन योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें।
- अब फॉर्म को उसी कार्यालय में जमा करें।
- सत्यापन के बाद, आपके बैंक खाते में 1000 रुपये की सहायता हर महीने आएगी।
Mahtari Vandan Yojana 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
राज्य की विवाहित महिलाएं महतारी वंदन योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
- ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- होम पेज पर आवेदन फॉर्म का लिंक मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें जिसमें आपसे पूछी गई जानकारी जैसे नाम, पति का नाम, ग्राम, जिला, मोबाइल नंबर, उम्र आदि दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज इस फॉर्म के साथ संलग्न करें।
- इसके बाद फॉर्म को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या ग्राम पंचायत सचिव या बाल विकास कार्यालय में जमा करें।
FAQs
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया कब से आरंभ होगी? महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2025 से शुरू होगी। महतारी वंदन योजना 2025 में आवेदन कैसे करें? आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। महतारी वंदन योजना में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है? आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2025 है। महतारी वंदन योजना में पहली किस्त की राशि कब आएगी? पहली किस्त की राशि पात्र महिलाओं के खाते में 8 मार्च 2025 को ट्रांसफर की जाएगी.