जन संवाद पोर्टल पर 7200 से ज्यादा शिकायत दर्ज हुई, जल्दी होगा समाधान

Jan Samvaad Portal – जैसे कि हम सभी जानते हैं कि सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जाते रहते हैं। ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न हो सके। इसी प्रकार हरियाणा सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों की शिकायतों का निवारण करने हेतु एक नए पोर्टल को शुरू किया गया है। जिसका नाम जन संवाद पोर्टल है। Jan Samvaad Portal के माध्यम से राज्य के लोगों की समस्याओं और शिकायतों का समाधान किया जाएगा। जिसके माध्यम से तत्काल ही नागरिक अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। अब इस पोर्टल के माध्यम से लोगों की शिकायतों का निवारण आसानी से हो सकेगा और सरकारी कार्य में भी पारदर्शिता आएगी। अगर आप भी हरियाणा के नागरिक है और जन संवाद पोर्टल का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Jan

Jan Samvaad Portal Haryana 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा 7 अप्रैल 2023 को चंडीगढ़ में जन संवाद पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों की शिकायत आसानी से सरकार तक पहुंच सकेगी। Jan Samvaad Portal पर नागरिकों द्वारा दी जाने वाली लिखित जानकारी सिस्टम पर ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। जिससे संबंधित अधिकारी के पास निर्धारित समय अवधि में शिकायत पहुंच सकेगी और नागरिकों की समस्याओं का समाधान जल्द किया जा सकेगा। जबकि पहले जब कोई नागरिक लिखित शिकायत दर्ज करवाता था तब अधिकारी के पास कई बार लिखित होने की वजह से शिकायत नहीं पहुंच पाती थी इसी वजह से शिकायतों का निवारण भी नहीं हो पता था लेकिन अब जन संवाद पोर्टल शुरू होने से नागरिकों द्वारा दी जाने वाली लिखित शिकायतों को पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।

सीएम विंडो हरियाणा पोर्टल के तहत हरियाणा जन संवाद पोर्टल को संचालित किया जा रहा है। इस पोर्टल की खास बात यह है कि घर बैठे ही नागरिक अपनी शिकायत को ट्रैक भी कर सकते हैंं।

Haryana Saral Portal

मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar ने आज चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) से जन संवाद पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के ज़रिये लोगों की सभी शिकायतें ट्रैक होंगी।

मुख्यमंत्री को मिलने वाली सभी शिकायतों के समाधान में यह पोर्टल सहायक सिद्ध होगा। pic.twitter.com/4AkmhaQemY — CMO Haryana (@cmohry) April 7, 2023

जन संवाद पोर्टल के बारे में जानकारी

पोर्टल का नाम Jan Samvaad Portal
शुरू किया गया मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा
कब शुरू हुआ 7 अप्रैल 2023 को
लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक
उद्देश्य लोगों की शिकायतों का समाधान करना
राज्य हरियाणा
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://cmharyanacell.nic.in/

हरियाणा मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना

Haryana Jan Samvaad Portal का उद्देश्य

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा जन संवाद पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों द्वारा दी जाने वाली शिकायतों का जल्द से जल्द निवारण करना है। जन संवाद पोर्टल पर अब नागरिकों द्वारा लिखित में दी गई शिकायतों को अपलोड किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से शिकायतों को ट्रैक किया जा सकेगा। जिसके लिए मुख्यमंत्री को मिलने वाली सभी शिकायत के समाधान के लिए पोर्टल पर नजर रखी जाएगी। मुख्यमंत्री को मिलने वाली सभी शिकायतों के समाधान के लिए ये पोर्टल काफी लाभदायक सिद्ध होगा।

हरियाणा जन संवाद पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा 7 अप्रैल को Jan Samvaad Portal को लॉन्च किया गया है।
  • इस पोर्टल पर हरियाणा के नागरिकों द्वारा की गई लिखित शिकायत को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
  • अब आम नागरिकों को अपनी शिकायत का समाधान त्वरित प्राप्त हो सकेगा।
  • Jan Samvaad Portal के माध्यम से शिकायत ऑनलाइन उपलब्ध होने से अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित हो सकेगी।
  • हरियाणा के लोगों को इस पोर्टल के माध्यम से काफी लाभ मिलेगा जिससे कार्य प्रणाली में भी पारदर्शित आएगी।
  • इस पोर्टल पर आवेदक अपनी शिकायत को ट्रैक कर सकते हैंं।
  • राज्य के नागरिक अब अपनी मांग और सुझाव भी इस पोर्टल के माध्यम से सरकार को दे सकेंगे।
  • नागरिकों द्वारा की गई शिकायतों पर की जा रही कार्यवाही की जानकारी सूचना एसएमएस के माध्यम से मिलती रहेगी।

Jan Samvaad Portal Haryana के लिए पात्रता

  • जन संवाद पोर्टल पर केवल हरियाणा राज्य के नागरिक अपनी शिकायतों को दर्ज करने हेतु पात्र होंगे।
  • सभी वर्ग के नागरिक इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम

अपनी शिकायत हेतु पंजीकरण करवाने के लिए निर्धारित स्थान

आवेदक द्वारा अपनी समस्या का समाधान प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित स्थानों से किसी एक स्थान पर पंजीकरण करवाया जा सकता है।

  1. उपायुक्त कार्यालय डीसी ऑफिस, उप मंडल कार्यालय (एसडीम ऑफिस) में सीएम विंडो काउंटर पर।
  2. मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री या फिर किसी मंत्री के कार्यालय पर या फिर सचिव वाली सेक्टर 01 चंडीगढ़।

Haryana Jan Samvaad Portal पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • जहां पर आपको User Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Haryana
  • अब आपको इस पेज पर User ID, Password और Captcha Code दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप जन संवाद पोर्टल पर लॉगिन हों जाएंगे।

हरियाणा जन संवाद पोर्टल पर शिकायत को ट्रैक कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको CM Window and JAN SAMVAAD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Track Grievance के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
हरियाणा
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर अपनी शिकायत संख्या, मोबाइल नंबर और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने संबंधित जानकारी आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप Haryana Jan Samvaad Portal पर अपनी शिकायत की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Jan Samvaad Portal पर रजिस्ट्रेशन स्लिप कैसे प्राप्त करें?

  • सबसे पहले आपको Jan Samvaad Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको होम पेज पर Registration Slip का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
Jan
  • इसके बाद आपको Registration Number, Mobile No और Security Code दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन स्लिप पीडीएफ में खुल जाएगी। जिसे आप डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैंं।
  • इस प्रकार आप आसानी से रजिस्ट्रेशन स्लिप को प्राप्त कर सकते हैंं।

FAQs

जन संवाद पोर्टल को कब लांच किया गया? Jan Samvaad Portal को मुख्यमंत्री मनोहर खट्टे जी के द्वारा 7 अप्रैल 2023 को लांच किया गया। जन संवाद पोर्टल हरियाणा क्या है? जन संवाद पोर्टल के माध्यम से नागरिकों द्वारा दी जाने वाली लिखित जानकारी सिस्टम पर ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। जिसका निर्धारित समय अवधि में संबंधित अधिकारी द्वारा समाधान हो सकेगा। Jan Samvaad Portal की विशेषता क्या है? इस पोर्टल पर आवेदक अपनी शिकायत को घर बैठे ट्रैक कर सकता है। जन संवाद पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? जन संवाद पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://cmharyanacell.nic.in/ है।