Indian Army Pay Slip 2023 – भारतीय सेना पे स्लिप डाउनलोड, Hamraaz Salary Slip

Indian Army Pay Slip – भारतीय सेना विश्व की तीसरी सबसे मजबूत सेनाओं में से एक है। भारतीय सेना में कुल मिलाकर 42 लाख से अधिक सैनिक कार्यरत है। प्रत्येक सैनिक को निर्धारित अवधि के दौरान उनकी सैलरी अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है। इसके अलावा उन्हें प्रदान की जाने वाली सैलरी स्लिप भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाती है ताकि कोई भी जवान अपनी सैलरी स्लिप आसानी से देख सके और चाहे तो उसे डाउनलोड भी कर सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Indian Army Hamraaz Salary Slip 2024 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अगर आप भी भारतीय सेना के जवान है और अपनी पे स्लिप डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अब तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इंडियन आर्मी सैलेरी स्लिप कैसे डाउनलोड करें से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Indian

Indian Army Pay Slip 2024

भारत सरकार द्वारा रक्षा में लगे सिपाहियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती है। जिसमें से एक सुविधा वेतन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना है। भारतीय सेना सैलरी स्लिप भारतीय जवानों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। Indian Army Pay Slip का उपयोग जवान किसी भी कार्यों में एक दस्तावेज के रूप में कर सकते हैंं। सेना में तैनात सभी सैनिकों को भारत सरकार द्वारा उनके रैंक के अनुसार सैलरी दी जाती है। सैनिक की जिस रैंक के हिसाब से तैनाती होती है। उसी रैंक के अनुसार उन्हें हर महीने मासिक वेतन दिया जाता है।

भारतीय सैनिकों को वेतन संबंधी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए हमराज मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है। जिसके माध्यम से भारत का कोई भी जवान इंडियन आर्मी पे स्लिप ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैंं। सेना का कोई भी जवान आसानी से इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकता है।

ITBP Pay Slip

Hamraaz Pay Slip 2023 Details in Highlights

आर्टिकल का नाम भारतीय सेना पे स्लिप
लाभार्थी भारतीय सेना में काम करने वाले कर्मचारी/ सैनिक
उद्देश्य वेतन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना
साल 2023
Pay Slip डाउनलोड करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://hamraazmp8.gov.in/

भारतीय सेना पे स्लिप का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा इंडियन आर्मी को पे स्लिप ऑनलाइन उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य भारत के सभी सेना कर्मचारियों को घर बैठे वेतन पर्ची डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करना है। ताकि देश का कोई भी सैनिक हमराज़ पोर्टल के माध्यम से अपनी Indian Army Pay Slip आसानी से डाउनलोड कर सके। इसके अलावा सैनिक कर्मचारी पोर्टल पर लॉगिन करके अन्य सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैंं। भारतीय सैनिकों को Humraaz पोर्टल पर अन्य सुविधाएं भी प्रदान की गई है। जिसका लाभ पोर्टल पर लॉगिन करके ही उठाया जा सकता है।

BSF Pay Slip

Indian Army Pay Slip 2023 सूची

भारतीय सेना के जवानों को वेतन की अतिरिक्त सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधाएं भी प्रदान की जाती है। इन सुविधाओं का विवरण निम्न प्रकार है।

  • परिवहन भत्ते 1600 रुपए
  • किट रखरखाव भत्ता 400 रूपए प्रतिमाह
  • आतंकवाद विरोधी 6300 रूपए
  • पैराशूट वेतन 1200 रूपए
  • फील्ड एरिया एलाउंस मूल वेतन का 25%
  • सियाचिन 14000 रूपए
  • अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पोस्टिंग होने पर 5500 रुपए का भत्ता
  • विशेष बल 900 रुपए प्रतिमाह
  • 20 दिनों की आकस्मिक छुट्टी
  • फ्लाइंग पे 1000 रूपए
  • आजीवन पेंशन
  • अहरित अंतिम वेतन के 300 दिनों तक के अवकाश का नकदीकरण
  • डेथ कम रिटायरमेंट ग्रेजुएटी और विदेशी पोस्टिंग
  • पूरे वेतन और सभी लाभों के साथ 2 वर्ष तक का अध्ययन अवकाश

Indian Army को मिलने वाले भत्ते के अलावा अन्य प्रकार के लाभ

भारत सरकार द्वारा इंडियन आर्मी को भत्ते के अलावा निम्नलिखित लाभ भी प्रदान किए जाते हैं।

  • कैंटीन सुविधा, राशन आदि
  • निशुल्क अस्पताल सुविधाएं
  • कम ब्याज ऋण
  • रेल हवाई यात्रा की रियायत

CISF Salary Slip

Hamraaz App से Indian Army Pay Slip 2023 डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में हमराज ऐप डाउनलोड करना होगा।
  • हमराज ऐप डाउनलोड करने के बाद सैनिक कर्मियों को साइन अप करना होगा।
  • इस पेज पर आपको अपना पैन कार्ड नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इस ऐप में लॉगिन के ऑप्शन पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आप को सैलरी स्लिप डाउनलोड करने के लिए Month,Year और एंप्लॉय कोड को दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Get Pay Slip के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपकी सैलरी स्लिप संबंधी जानकारी आ जाएगी।
  • अब आप अपनी सैलरी स्लिप डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैंं। और अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैंं।
  • इस प्रकार आपकी इंडियन आर्मी पे स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

भारतीय सेना के पोर्टल हमराज पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको हमराज़ पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
भारतीय
  • होम पेज पर आपको Personal Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
भारतीय
  • अब आपको इस पेज पर यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • आपको अपना यूजर नेम कैपिटल लेटर्स में दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से हमराज़ पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे।