लाड़ली बहना योजना लिस्ट PDF 2025: Ladli Behna Yojana List कैसें चेक करें @ cmladlibahna.mp.gov.in

अपना नाम अपडेटेड लाड़ली बहना योजना लिस्ट 2025 में जांचें। जानिए आवेदन करने की प्रक्रिया, पात्रता और इस मध्य प्रदेश सरकार की महिला आर्थिक सहायता योजना के लाभ।

लाड़ली बहना योजना लिस्ट

लाड़ली बहना योजना लिस्ट (Ladli Behna Yojana List) मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके और उनके बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर करने, और परिवार में उनके फैसलों को अहम बनाने के लिए एक योजना शुरू की है। इस योजना का नाम है “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना”। इसकी घोषणा माननीय मुख्यमंत्री जी ने 28 जनवरी 2023 को पूरे मध्य प्रदेश में की थी। इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को ₹1250 की आर्थिक मदद दी जा रही है।

अगर आपने पहले ही आवेदन कर दिया है, तो अब आपको यह देखना है कि आपका नाम सूची में है या नहीं। जिन महिलाओं का नाम इस सूची में नहीं है वो महिला राज्य सरकार के द्वारा गांव, पंचायत और वार्ड स्तर शिविर में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लिस्ट 2025 कैसे देखें

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपका नाम सूची में है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

STEP 1: सबसे पहले https://cmladlibahna.mp.gov.in/पर जाएं फिर वहाँ “अंतिम सूची ” और “अनंतिम सूची का लिंक नजर आएगा।

Ladli Behna Yojana Portal
Ladli Behna Yojana Portal

STEP 2: अंतिम सूची पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहाँ पर आपको मोबाईल नंबर दर्ज करके के बाद केपचा दर्ज करे फिर OTP प्राप्त करने वाले बटन पर लिक करे।

Check name in Ladli Behna Yojana List

STEP 3: अब आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा। उस OTP को वेबसाइट पर डालें और सबमिट करें।

STEP 4: अब आपकी अंतरिम सूची स्क्रीन पर खुल जाएगी। आप चाहें तो इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लिस्ट से जुड़ी जरूरी बातें

यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई है। इसमें आपको हर महीने ₹1250 दिए जाते हैं जो आपके बैंक खाते में सीधे DBT के जरिए आते हैं। जानिए इससे जुड़ी बाकी खास बातें:

  • इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं को मिलेगा।
  • इसके लिए कोई आय या निवास प्रमाण पत्र जरूरी नहीं है।
  • आपकी समग्र आईडी आधार कार्ड से e-KYC के साथ जुड़ी होनी चाहिए।
  • आप आवेदन ग्राम पंचायत, ब्लॉक या आंगनवाड़ी शिविरों में जाकर ऑफलाइन फॉर्म से कर सकती हैं।
  • शिविरों में फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया हर गांव और वार्ड स्तर पर की जाती है।
  • आवेदन के बाद सूची तैयार की जाती है और पैसा हर महीने की 10 तारीख को खाते में आता है।

Ladli Behna Yojana Form

लाड़ली बहना योजना क्या है?

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मार्च 2023 में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹1250 की वित्तीय सहायता देना है ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। वर्तमान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह योजना निरंतर जारी है।

अब तक इस योजना की 24 किस्तें जारी हो चुकी हैं और 25वीं किस्त 16 जून 2025 को महिलाओं के खातों में भेजी जा रही है।

लाड़ली बहना योजना की योग्यता

  • महिला मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
  • परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला के पास डीबीटी लिंक एकल बैंक खाता होना चाहिए।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

लाड़ली बहना योजना लिस्ट की जानकारी

Article Name Ladli Behna Yojana List
Launched By मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
Department महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश
Beneficiaries मध्य प्रदेश की महिलाएं
Objective महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण
Financial Support ₹1250 प्रति माह
Application Process ऑफलाइन
Year 2025
State मध्य प्रदेश

संपर्क जानकारी

आप MP सरकार की वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर भी पूरी जानकारी देख सकती हैं।

FAQs

लाड़ली बहना योजना क्या है?

यह मध्य प्रदेश सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार करना, और परिवार में उनकी निर्णय लेने की भूमिका को मजबूत करना है।

योजना के अंतर्गत कितना पैसा मिलता है?

योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1250 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

पैसा कहां और कैसे मिलेगा?

₹1250 की राशि हर महीने लाभार्थी महिला के आधार से जुड़े बैंक खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर (DBT) के ज़रिए भेजी जाती है।

लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार करना और परिवार में उनके निर्णय लेने की भूमिका को मजबूत करना है।

लाड़ली बहना योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

इस योजना के लिए केवल मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी विवाहित महिलाएं (जिसमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं) पात्र हैं। साथ ही उनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 1961 से 1 जनवरी 2000 के बीच होनी चाहिए।

क्या योजना के लिए आय सीमा निर्धारित है?

हाँ। जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

अगर परिवार में कोई इनकम टैक्स देता है तो क्या महिला आवेदन कर सकती है?

नहीं। यदि महिला के परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता है यानी उसने टैक्स योग्य आय के चलते इनकम टैक्स रिटर्न भरा है, तो उस महिला को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

क्या अविवाहित महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं?

नहीं। यह योजना केवल विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं के लिए है।

अगर महिला या उसका कोई परिजन सरकारी नौकरी में है तो क्या वह योजना का लाभ ले सकती है?

नहीं। यदि परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी विभाग, सार्वजनिक उपक्रम, बोर्ड या स्थानीय निकाय में स्थायी/संविदा कर्मचारी है या पेंशन प्राप्त कर रहा है, तो वह महिला योजना के लिए पात्र नहीं होगी। हालांकि, यदि परिवार का कोई सदस्य मानदेय आधारित या आउटसोर्स कर्मचारी है, तो इससे पात्रता पर असर नहीं पड़ेगा।