सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2025 – रजिस्ट्रेशन फॉर्म, लाभ एवं पात्रता

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना – यह योजना बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई है। पहले 2019 में ‘मुख्यमंत्री सुकन्या योजना’ के तहत शुरू की गई यह योजना, अब 2024 में संशोधित होकर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना बन चुकी है। इसकी सहायता से झारखंड की बालिकाओं को शिक्षा और आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2025

इस योजना के तहत, 8वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों को आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाएगा। इस समय राज्य के कुछ जिलों में योजना का लाभ शुरू कर दिया गया है। झारखंड की निवासी माताएं- पिता ज़रूर इस आर्टिकल को पढ़ें ताकि आपकी बेटियाँ इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

Savitribai

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2025

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना में 8वीं कक्षा की छात्राओं को 2500 रुपए, और 10वीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं को 5000 रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही, 18 साल की आयु प्राप्त करने पर लाभार्थी को 20000 रुपए का एकमुश्त अनुदान भी दिया जाएगा, जिसे वह उच्च शिक्षा या शादी के लिए उपयोग कर सकेंगी।

यह योजना SECC-2011 जनगणना से जुड़े 27 लाख परिवारों और 10 लाख अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की लड़कियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बनाई गई है। यह योजना न केवल शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देगी बल्कि बाल विवाह की रोकथाम भी करेगी।

23 नवंबर को अपडेट – अब सभी बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्व बाल दिवस पर घोषणा की है कि अब एक परिवार की सभी लडकियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

16 नवंबर को अपडेट – इस योजना के तहत 5.5 लाख छात्राओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। झारखंड में इस योजना के तहत 20 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी, जो छात्राओं के भले के लिए होगी।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी

बालिकाओं को इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानने की आवश्यकता है। यह प्रक्रिया ऑफ़लाइन है। आपको निम्नलिखित जानकारी की आवश्यकता होगी:

योजना का नाम Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana
लाभार्थी SECC-2011 एवं अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की लड़कियां
उद्देश्य आर्थिक सहायता प्रदान करना
किस्तों की संख्या 6 किस्तें
कुल आर्थिक सहायता ₹40000
साल 2025
राज्य झारखंड
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने का लिंक आवेदन पत्र

अवेदन करने के निर्देश

बालिकाओं को आवेदन के लिए अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। इसके बाद, सभी आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ आवेदन पत्र भरकर संबंधित कार्यालयों में जमा करना होगा।

आर्थिक सहायता का विवरण

इस योजना के तहत लाभार्थी लड़कियों को किस्तों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिसका विवरण निम्नलिखित है:

किस्त किस्तों का विवरण आर्थिक सहायता (रुपए में)
1 8वीं कक्षा में 2500
2 9वी कक्षा में 2500
3 10वीं कक्षा में 5000
4 11वीं कक्षा में 5000
5 12वीं कक्षा में 5000
6 18 साल की आयु पूरी होने पर 20000

योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य, बालिकाओं को आर्थिक सहायता के माध्यम से शिक्षा से जोड़ना है। इससे उन्हें शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी और बाल विवाह की प्रथा को कम किया जा सकेगा।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभ

  • इस योजना से लाभार्थियों की वित्तीय स्थिति को मजबूत किया जाएगा।
  • सभी लड़कियों को शिक्षा से जोड़ने में मदद मिलेगी।
  • बाल विवाह की प्रथा को समाप्त करने में मदद मिलेगी।
  • आवेदन प्रक्रिया सरल और ऑफ़लाइन है, जिससे सभी पात्र लड़कियां आवेदन कर सकेंगी।

पात्रता मानदंड

  • आवेदिका स्वयं झारखंड की निवासी होनी चाहिए।
  • SECC-2011 और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बालिकाएं ही पात्र है।
  • अगर लाभार्थी की शादी 18 वर्ष से पहले हो जाती है तो उन्हें लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • आवेदिका का बैंक खाता होना चाहिए और उसे आधार कार्ड से लिंक कराना होगा।

आवश्यक दस्तावेज़:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • अंत्योदय कार्ड
  • SECC-2011 के अंतर्गत शामिल होने का प्रमाण पत्र
  • स्कूल जाने का प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • बैंक खाता विवरण

कैसे करें आवेदन?

  • आंगनबाड़ी केंद्र से आवेदन पत्र प्राप्त करें।
  • आवेदन पत्र में सभी जानकारियाँ ध्यान से भरें।
  • दस्तावेज़ों के साथ आवेदन पत्र को जमा करें।
  • प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र जमा करें।