Rail Kaushal Vikas Yojana – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है, जिससे वे बेहतर रोजगार के मौके प्राप्त कर सकें। रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत सरकार युवाओं को औद्योगिक कौशल में प्रशिक्षण देगी। यहां पर हम आपको इस योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी देंगे, जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, और आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें। यदि आप रेल कौशल विकास योजना के बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं, तो कृपया इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Rail Kaushal Vikas Yojana 2025
भारत सरकार द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य देश के युवाओं को उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि वे रोजगार प्राप्त करने में सक्षम बन सकें। यह योजना प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक है। युवा अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद निशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और नए उद्योगों में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, यह युवा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भी योगदान देंगे। इस योजना का संचालन रेल मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।
केंद्रीय रेलवे ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत रेल कौशल विकास योजना (Skills Development Scheme) शुरू की है, जहां युवाओं को तीन वर्ष तक निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। pic.twitter.com/H7EP9us1qf — केंद्रीय रेलवे (@Central_Railway) 28 अगस्त, 2024
इस योजना के तहत लगभग 50,000 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें लगभग 100 घंटे का कौशल प्रशिक्षण शामिल है। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, और यह प्रशिक्षण विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
रेल कौशल विकास योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Rail Kaushal Vikas Yojana |
शुरुआत किसने की | भारत सरकार |
लाभार्थी | भारत के युवा |
उद्देश्य | कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | railkvydev.indianrailways.gov.in |
साल | 2025 |
कितने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा | 50,000 |
कौशल प्रशिक्षण की अवधि | 100 घंटे |
ऑफिशल नोटिफिकेशन | डाउनलोड करें |
भारतीय रेलवे ने कौशल भारत मिशन के तहत Rail Kaushal Vikas Yojana की शुरुआत की। श्री @AshwiniVaishnaw ने इस योजना का शुभारंभ किया।https://t.co/4cQHEbU9gE pic.twitter.com/t5e4I8d53t — रेलवे मंत्रालय (@RailMinIndia) 17 सितंबर, 2024
Rail Kaushal Vikas Yojana का उद्देश्य
रेल कौशल विकास योजना का उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उनकी रोजगार पाने की संभावनाओं को बढ़ाना है। यह कौशल प्रशिक्षण उद्योग आधारित होगा ताकि युवाओं का कौशल विकास हो सके। इस योजना के माध्यम से बेरोजगारी दर में कमी आएगी और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा। साथ ही, युवा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में अपने योगदान को और बढ़ा सकेंगे।
रेल कौशल विकास योजना महत्वपूर्ण तिथियां
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 06 फरवरी 2024 |
आवेदन आरंभ होने की तिथि | 07 फरवरी 2024 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 20 फरवरी 2025 |
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | 21 फरवरी 2024 |
रेल कौशल विकास योजना कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र
- इलेक्ट्रीशियन
- फिटर
- मशीनिस्ट
- वेल्डर
Rail Kaushal Vikas Yojana के लाभ तथा विशेषताएं
- इस योजना का संचालन भारत सरकार द्वारा किया गया है।
- युवाओं को उद्योग आधारित निशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के तहत युवा बेहतर रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकेंगे।
- युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनका कौशल भी विकसित होगा।
- इस योजना के तहत 50,000 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
- यह प्रशिक्षण विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से दिया जाएगा।
रेल कौशल विकास योजना के मुख्य तथ्य
- आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसे हाई स्कूल पास होना चाहिए।
- छात्रों का चयन उनके हाई स्कूल के अंक के आधार पर मेरिट के रूप में किया जाएगा।
- इस योजना में कोई आरक्षण लागू नहीं है।
- प्रशिक्षण की अवधि 100 घंटे होगी, जिसमें 75% उपस्थिति आवश्यक है।
- प्रशिक्षण पूरा करने के बाद छात्रों को एक परीक्षा देनी होगी।
- प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को अपने रहने और खाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
- प्रशिक्षण निशुल्क होगा, लेकिन स्नातक को कोई भत्ता नहीं दिया जाएगा।
Statistics
इंस्टिट्यूट | 94 |
एनरोल्ड | 6381 |
ट्रेन | 4340 |
रेल कौशल विकास योजना की पात्रता
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक को कक्षा दसवीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- दसवीं कक्षा की मार्कशीट
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
आवेदन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्देश
- आवेदक योजना का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन कर सकते हैं।
- पंजीकृत आवेदकों को ईमेल के माध्यम से आवेदन आरंभ होने की सूचना दी जाएगी।
- Rail Kaushal Vikas Yojana स्किल एनहांसमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसके कार्यान्वयन में रेल मंत्रालय एवं कौशल विकास मंत्रालय शामिल है।
- आवेदक को ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले सभी दिशानिर्देश पढ़ने होंगे।
- आवेदन पत्र को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा।
- ट्रेनिंग के दौरान कोई स्टाइपेंड नहीं दिया जाएगा।
- प्रत्येक उम्मीदवार को केवल एक ट्रेड में प्रशिक्षण लेने की अनुमति होगी।
- प्रशिक्षण की अवधि 100 घंटे या 3 सप्ताह होगी।
- प्रशिक्षण पूरा करने के बाद परीक्षा पास करने पर ही सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
- प्रशिक्षण दिन के समय दिया जाएगा।
- प्रशिक्षुओं को रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं होगी।
- इच्छुक उम्मीदवारों को समय-समय पर वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।
रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- सर्वप्रथम आपको Rail Kaushal Vikas Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब होम पेज पर आपको अप्लाई हेयर विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपको साइन अप पर क्लिक करना होगा।

- अब आवेदन फॉर्म भरें, जिसमें निम्नलिखित जानकारी शामिल करें:
- नाम
- ईमेल
- मोबाइल नंबर
- जन्म तिथि
- आधार नंबर
- पासवर्ड
- इसके बाद, Sign Up पर क्लिक करें।
- अब आपको कंप्लीट योर प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा।

- अब Login Credentials दर्ज करें और लॉगइन करें।
- फिर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और Submit पर क्लिक करें।
- इस तरह आप Rail Kaushal Vikas Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- पहले आपको आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।

- आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरें, जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि।
- सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ अटैच करें और आवेदन पत्र जमा करें।
- इस तरह, आप Rail Kaushal Vikas Yojana के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Rail Kaushal Vikas Yojana पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको रेल कौशल विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद, होम पेज पर साइन इन पर क्लिक करें।

- नए पेज पर आपको अपने ईमेल और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- फिर लॉगिन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार, आप पोर्टल पर लॉगइन कर सकेंगे।
Rail Kaushal Vikas Yojana की लेटेस्ट अनाउंसमेंट देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर अनाउंसमेंट के विकल्प पर क्लिक करें।

- अब एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर आप सभी अनाउंसमेंट देख सकते हैं।
प्रशिक्षण केंद्रों की सूची देखने की प्रक्रिया
- रेल कौशल विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर इंस्टिट्यूट के विकल्प पर क्लिक करें।

- इस पेज पर आप सभी संस्थानों की सूची देख सकते हैं।
Rail Kaushal Vikas Yojana ट्रेड से संबंधित जानकारी देखने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर ट्रेड्स के विकल्प पर क्लिक करें।

- चिन्हित ट्रेड से संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
Rail Kaushal Vikas Yojana एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
- रेल कौशल विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक करें।

- लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और अपना एप्लीकेशन नंबर डालें।
- अब सर्च पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन स्टेटस आपकी स्क्रीन पर होगा।
प्रशिक्षण की प्रोग्रेस चेक करने की प्रक्रिया
- रेल कौशल विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर ट्रेनी के विकल्प पर क्लिक करें।

- अब अपने ईमेल और पासवर्ड दर्ज करें।
- फिर लॉगिन पर क्लिक करें और प्रगति को चेक करें।
- संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर होगी।
Rail Kaushal Vikas Yojana नोटिफिकेशन देखने की प्रक्रिया
- रेल कौशल विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर Notifications के विकल्प पर क्लिक करें।
- सूची में से अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करें।
- जानकारी आपकी स्क्रीन पर होगी।
Rail Kaushal Vikas Yojana अनाउंसमेंट देखने की प्रक्रिया
- रेल कौशल विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर Announcments के विकल्प पर क्लिक करें।
- इस सूची में से विकल्प पर क्लिक करें।
- संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर होगी।
सभी महत्वपूर्ण डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- रेल कौशल विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर Download के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपको निम्नलिखित ऑप्शन मिलेंगे:
- एप्लीकेशन फॉर्म इंग्लिश
- एप्लीकेशन फॉर्म हिंदी
- मेडिकल सर्टिफिकेट फॉर्म
- एफिडेविट फॉरमैट
- आप अपनी आवश्यकता अनुसार विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं।
संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया
- रेल कौशल विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर कॉन्टेक्ट अस पर क्लिक करें।

- इस पेज पर आप संपर्क विवरण देख सकते हैं।