मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना कोर्स लिस्ट – अब मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर बन चुकी है। अगर आप पढ़े-लिखे हैं लेकिन नौकरी नहीं मिल रही, तो अब चिंता की कोई बात नहीं है। इस योजना में 700 से अधिक कोर्स हैं जिनमें आप ट्रेनिंग ले सकते हैं और हर महीने ₹8,000 से ₹10,000 की स्टाइपेंड भी पा सकते हैं।
सरकार ने इस योजना को खासतौर से ऐसे युवाओं के लिए बनाया है जो पढ़े-लिखे हैं लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। इस योजना का मकसद है कि आप अपने मनपसंद कोर्स को चुनकर ट्रेनिंग लें, पैसा कमाएं और एक अच्छा भविष्य बनाएं।
Also Read- Seeko Aur Kamao Yojana MP
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना कोर्स लिस्ट और ट्रेनिंग सेक्टर्स
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट https://mmsky.mp.gov.in पर जाकर आपको “Training Course” का लिंक नजर आएगा ।

चरण 2: इसके बाद आपको “क्षेत्र का नाम ” और कोर्स का नाम” का चयन करने के बाद आपको “Search” पर क्लिक करने के बाद आपको कोर्स की सूची नजर आएगी ।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना कोर्स लिस्ट
| क्रम संख्या | क्षेत्र का नाम | कोर्स का नाम |
|---|---|---|
| 1 | एयरोस्पेस और एविएशन | टेक्निकल सर्विस इंजीनियर |
| 2 | एयरोस्पेस और एविएशन | एयरक्राफ्ट एविओनिक्स तकनीशियन_V3.0 |
| 3 | एयरोस्पेस और एविएशन | एयरक्राफ्ट एयरफ्रेम और पावरप्लांट तकनीशियन_V3.0 |
| 4 | एयरोस्पेस और एविएशन | एयरोस्पेस सीएनसी मशीनिस्ट_V2.0 |
| 5 | कृषि | कोयर ग्रो मीडिया तकनीशियन |
| 6 | कृषि | पोल्ट्री फार्म पर्यवेक्षक |
| 7 | कृषि | औषधीय और सुगंधित पौधों का उत्पादक |
| 8 | कृषि | ट्रैक्टर सेवा मैकेनिक |
| 9 | कृषि | पोल्ट्री फार्म वर्कर |
| 10 | कृषि | चाय बागान कार्यकर्ता |
| 11 | कृषि | चाय फैक्ट्री सहायक |
| 12 | कृषि | चाय निर्माता (उत्पादन) |
| 13 | कृषि | पैकहाउस वर्कर |
| 14 | कृषि | बीज प्रसंस्करण कार्यकर्ता |
| 15 | कृषि | एक्वाकल्चर वर्कर |
| 16 | कृषि | नर्सरी वर्कर |
| 17 | कृषि | माली संस्करण 2 |
| 18 | कृषि | ग्राम स्तर दुग्ध संग्रह केंद्र प्रभारी |
| 19 | कृषि | कीटनाशक एवं उर्वरक छिड़कावक |
| 20 | कृषि | कृषि विस्तार सेवा प्रदाता |
| 21 | कृषि | पोल्ट्री फीड, फूड सेफ्टी और लेबलिंग पर्यवेक्षक |
| 22 | कृषि | कृषि फील्ड ऑफिसर |
| 23 | कृषि और संबद्ध सेवाएं | फ्लोरिस्ट और लैंडस्केपर |
| 24 | कृषि और संबद्ध सेवाएं | प्रूनर चाय बागान |
| 25 | कृषि और संबद्ध सेवाएं | स्टॉकमैन (डेयरी) |
| 26 | कृषि और संबद्ध सेवाएं | पंप ऑपरेटर सह मैकेनिक |
| 27 | कृषि और संबद्ध सेवाएं | माली |
| 28 | कृषि और संबद्ध सेवाएं | अटेंडेंट ऑपरेटर (डेयरी) |
| 29 | कृषि और संबद्ध सेवाएं | बागवानी सहायक |
| 30 | कृषि और संबद्ध सेवाएं | मैकेनिक (कृषि मशीनरी) |
| 31 | कृषि और संबद्ध सेवाएं | मैकेनिक (डेयरी मेंटेनेंस) |
| 32 | परिधान | लेदर मशीनरी के लिए मेंटेनेंस मैकेनिक |
| 33 | परिधान | सिलाई मशीन मैकेनिक |
| 34 | परिधान | कढ़ाई करने वाला (सरफेस सजावट तकनीक) |
| 35 | परिधान | कंप्यूटराइज्ड एम्ब्रॉयडरी मशीन ऑपरेटर और डिजिटाइज़र |
| 36 | परिधान | कंप्यूटर एडेड पैटर्न मेकर |
| 37 | परिधान | दर्जी (पुरुष) |
| 38 | परिधान | ड्रेस मेकर |
| 39 | परिधान | कटिंग और सिलाई मशीन ऑपरेटर |
| 40 | परिधान | शर्ट और ट्राउजर मेकर |
| 41 | परिधान | फैशन डिजाइनिंग सहायक |
| 42 | परिधान | क्रील बॉय-कम-वार्पर |
| 43 | परिधान | डोफर-कम-पिसर |
| 44 | परिधान | फिनिश्ड लेदर मेकर |
| 45 | परिधान | जूता निर्माता |
| 46 | परिधान | लेदर गुड्स मेकर |
| 47 | परिधान | दर्जी (सामान्य) |
| 48 | परिधान | दर्जी (महिला) |
| 49 | परिधान | डिज़ाइनर और मास्टर कटर |
| 50 | परिधान | टेक्सटाइल प्रिंटिंग |
| 51 | परिधान | निटर (होजरी) |
| 52 | परिधान | टेंटर (ड्राइंग स्पीड/फ्लाई फ्रेम्स) |
| 53 | परिधान | मैकेनिक मेंटेनेंस (टेक्सटाइल मशीनरी) |
| 54 | परिधान | मेड-अप्स और होम फर्निशिंग फिनिशर और पैकर (AMH_Q2255 V 2.0) |
| 55 | परिधान | मेड-अप्स और होम फर्निशिंग सिलाई मशीन ऑपरेटर (AMH/Q0301) V 2.0 |
| 56 | परिधान | मेड-अप्स और होम फर्निशिंग वुड हैंडीक्राफ्ट्स वर्कर |
| 57 | परिधान | मेड-अप्स और होम फर्निशिंग सहायक फैशन डिजाइनर |
| 58 | परिधान | मेड-अप्स और होम फर्निशिंग वीवर |
| 59 | परिधान | मेड-अप्स और होम फर्निशिंग अपहोल्स्टरर |
| 60 | ऑटोमोबाइल | मैकेनिक ऑटो इलेक्ट्रॉनिक्स |
| 61 | ऑटोमोबाइल | मैकेनिक ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स |
| 62 | ऑटोमोबाइल | कंस्ट्रक्शन मशीनरी मैकेनिक-कम-ऑपरेटर |
| 63 | ऑटोमोबाइल | मैकेनिक ट्रैक्टर |
| 64 | ऑटोमोबाइल | मोटर वाहन बॉडी बिल्डर |
| 65 | ऑटोमोबाइल | मैकेनिक ऑटो इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स |
| 66 | ऑटोमोबाइल | मैकेनिक (डेंटिंग, पेंटिंग और वेल्डिंग) |
| 67 | ऑटोमोबाइल | मैकेनिक ऑटोमोबाइल (उन्नत पेट्रोल इंजन) |
| 68 | ऑटोमोबाइल | मैकेनिक ऑटोमोबाइल (उन्नत डीजल इंजन) |
| 69 | ऑटोमोबाइल | ड्राइवर-कम-मैकेनिक (लाइट मोटर वाहन) |
| 70 | ऑटोमोबाइल | टेक्नीशियन (ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग) |
| 71 | ऑटोमोबाइल | मैकेनिक (मरीन डीजल) |
| 72 | ऑटोमोबाइल | मैकेनिक डीजल |
| 73 | ऑटोमोबाइल | टायर रिपेयरर |
| 74 | ऑटोमोबाइल | मैकेनिक (मोटर वाहन) |
| 75 | ऑटोमोटिव | इलेक्ट्रिक वाहन सेवा प्रमुख तकनीशियन |
| 76 | ऑटोमोटिव | ऑटोमोटिव इलेक्ट्रिशियन V2.0 |
| 77 | ऑटोमोटिव | ऑटोमोटिव पैकिंग सहायक |
| 78 | ऑटोमोटिव | टैक्सी ड्राइवर |
| 79 | ऑटोमोटिव | ऑटोमोटिव क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर |
| 80 | ऑटोमोटिव | ऑटोमोटिव प्लास्टिक मोल्डिंग तकनीशियन |
सीखो कमाओ योजना कोर्स लिस्ट इन हिंदी PDF Download
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की पूरी जानकारी और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार ने की है ताकि पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को नौकरी की तैयारी कराई जा सके। योजना में ट्रेनिंग पूरी करने पर आपको स्किल डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
आपको जो स्टाइपेंड मिलेगा, वो आपकी पढ़ाई के स्तर के अनुसार तय किया जाएगा:
| पढ़ाई का स्तर | मासिक स्टाइपेंड |
| 5वीं से 12वीं पास | ₹8,000 |
| आईटीआई पास | ₹8,500 |
| डिप्लोमा होल्डर | ₹9,000 |
| स्नातक या परास्नातक | ₹10,000 |
सरकार 75% स्टाइपेंड देती है और 25% कंपनियां देती हैं। पैसा सीधे आपके बैंक खाते में डीबीटी से भेजा जाता है।
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के लिए अनलाइन आवेदन करें
STEP 1: रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले इस साइट पर जाएं: https://mmsky.mp.gov.in/
STEP 2: “अभ्यर्थी पंजीयन” पर क्लिक करें। नियम पढ़ें और टिक बॉक्स पर क्लिक कर “आगे बढ़े” दबाएं।
STEP 3: समग्र ID और कैप्चा कोड भरें। फिर OTP वेरीफाई कर आगे की जानकारी भरें जैसे कि WhatsApp नंबर और Email ID।
STEP 4: सबमिट करने के बाद यूज़रनेम और पासवर्ड मिलेगा जिससे आप लॉग इन कर सकते हैं।
STEP 5: लॉगिन करने के बाद अपनी शिक्षा, कोर्स और ट्रेनिंग स्थान चुनें और सबमिट करें।
आप चाहे तो https://mmsky.mp.gov.in पर जाकर योजना की पूरी जानकारी, कोर्स लिस्ट और कंपनियों की जानकारी भी देख सकते हैं।
पात्रता:
- मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- उम्र 18 से 29 साल के बीच होनी चाहिए।
- न्यूनतम 12वीं पास, ITI, डिप्लोमा या उससे ऊपर की पढ़ाई होनी चाहिए।
- सरकारी नौकरी में फिलहाल न हों।
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
जरूरी दस्तावेज:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
- वोटर ID
- समग्र ID
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण
सीखो और कमाओ योजना के फायदे:
- 700+ कोर्स और सेक्टर में ट्रेनिंग का विकल्प
- हर महीने ₹8,000 से ₹10,000 तक की स्टाइपेंड
- फ्री ट्रेनिंग, प्रमाणपत्र और नौकरी का अवसर
- बेरोजगारी घटाने का प्रयास
- सरल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
योजना से जुड़ी हेल्पलाइन जानकारी:
अगर आपको आवेदन में कोई परेशानी होती है, तो आप आधिकारिक पोर्टल https://mmsky.mp.gov.in/ पर दिए गए संपर्क नंबर और ईमेल के माध्यम से मदद ले सकते हैं।
FAQs
मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना (MMSKY) क्या है?
मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना (MMSKY), मध्यप्रदेश शासन की उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण योजना है, जिसके माध्यम से व्यापक स्तर पर औपचारिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को पोर्टल पर पंजीकृत प्रतिष्ठानों में छात्र-प्रशिक्षणार्थी के रूप में On-the-Job-Training (OJT) की सुविधा दी जाएगी।
पंजीयन किस पोर्टल पर कर सकते है?
पंजीयन योजना के पोर्टल https://mmsky.mp.gov.in/ पर कर सकते है।
क्या पोर्टल पर पंजीयन के लिए कोई शुल्क देय होगा?
पोर्टल पर पंजीयन नि:शुल्क है। सीएससी (CSC) अथवा एमपी ऑनलाइन (MP Online) के माध्यम से पंजीयन करने पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा निर्धारित सेवा शुल्क देय होगा।
पोर्टल पर पंजीयन उपरान्त लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड कैसे प्राप्त होगा?
पंजीयन उपरान्त लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड SMS एवं E-mail द्वारा प्राप्त होगा।
पंजीयन के समय किसी समस्या/संशय समाधान हेतु कहाँ संपर्क किया जा सकता है?
पंजीयन के समय किसी समस्या/संशय समाधान हेतु पोर्टल पर दिए हेल्प डेस्क पर संपर्क किया जा सकता है।