Ladli Behna Gas Cylinder List – क्या आपको भी मिलेगा 450 रुपए में गैस सिलेंडर ? सूची में नाम देखें

Ladli Behna Gas Cylinder Yojana List – जैसा कि आप सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस सिलेंडर पर 200 की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इसी तरह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना को शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से महिलाओं को सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इस योजना के माध्यम से 1 करोड़ 30 लाख महिलाओं को मात्र 450 में घरेलू गैस सिलेंडर दिया जाएगा। राज्य की जिन महिलाओं ने लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना के अंतर्गत आवेदन किया था उन महिलाओं के बैंक खाते में 1 अक्टूबर से रसोई गैस की राशि अंतरित की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना लिस्ट 2024 ऑनलाइन जारी कर दी गई है। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनका नाम Ladli Behna Gas Cylinder Yojana List के अंतर्गत शामिल होगा।

अगर आपने भी लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना के अंतर्गत आवेदन किया है और जानना चाहती है कि आपका नाम लिस्ट में शामिल हैं या नहीं। तो उसके लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना लिस्ट 2024 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Ladli

Ladli Behna Gas Cylinder Yojana List 2024

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना के माध्यम से मात्र 450 रुपए में महिलाओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही महिलाओं 300 रुपए की सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के तहत लाडली बहना योजना के लाभार्थियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन धारी महिलाओं के नाम पर गैस कनेक्शन सस्ती दर पर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 1 अक्टूबर को जंबूरी मैदान भेल भोपाल में रसोई गैस की राशि का हितग्राहियों के बैंक खाते में सब्सिडी राशि का वितरण किया जाएगा।

Ladli Behna Gas Cylinder Yojana के तहत गैस रिफिल कराने वाली लाडली बहनों को अनुदान राशि का भुगतान उनके बैंक खातों में किया जाएगा। सब्सिडी राशि का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा। जिनका नाम लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना लिस्ट में शामिल होगा। अगर आपने भी लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना में आवेदन किया है तो आप अपना नाम ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से लिस्ट में चेक कर सकते हैंं।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना

लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना लिस्ट 2024 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Ladli Behna Gas Cylinder Yojana List
शुरू की गई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थी PMUY और MLBY की गैस कनेक्शन धारी महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं को घर बैठे लिस्ट में नाम चेक करने की सुविधा उपलब्ध कराना
राज्य मध्य प्रदेश
साल 2024
लिस्ट देखने की प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/

योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना लिस्ट को ऑनलाइन उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को घर बैठे लिस्ट में नाम चेक करने की सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि महिलाएं अपना नाम लिस्ट में देख पता कर सके कि उन्हें सब्सिडी राशि का लाभ मिलेगा या नहीं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना लिस्ट ऑनलाइन जारी कर दी गई है। राज्य की जिन महिलाओं का नाम लिस्ट में शामिल होगा उन्हें 1 अक्टूबर से सब्सिडी राशि का लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

लाडली बहना आवास योजना लिस्ट

लाडली बहन गैस सिलेंडर योजना लिस्ट के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Ladli Behna Gas Cylinder Yojana List 2024 ऑनलाइन जारी कर दी गई है।
  • राज्य की महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकती है।
  • ऑनलाइन लिस्ट उपलब्ध होने से महिलाओं को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 1 अक्टूबर से हितग्राही बहनों के बैंक खाते में सब्सिडी राशि का वितरण किया जाएगा।
  • घर बैठे ही ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से लिस्ट में नाम चेक किया जा सकता है।
  • आप अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से लिस्ट में नाम देख सकते हैंं।
  • अगर आपका नाम लिस्ट में शामिल होगा तो आपको गैस सिलेंडर रिफिल करने पर सब्सिडी राशि का लाभ मिलेगा।
  • साथ ही आपको 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिल सकेगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर गरीब तथा मध्यम वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा।

Ladli Behna Gas Cylinder Yojana के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य की वे सभी बहने जिनका गैस कनेक्शन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से प्राप्त हुआ है वह इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • लाडली बहना योजना की पात्र महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • गैस कनेक्शन कंजूमर नंबर
  • एलपीजी गैस पासबुक
  • एलपीजी कनेक्शन आईडी
  • लाडली बहना योजना का पंजीयन क्रमांक
  • मोबाइल नंबर

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना

लाडली बहन गैस सिलेंडर योजना लिस्ट 2024 देखने की प्रक्रिया

अगर आपने लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना का आवेदन फॉर्म भरा है और आप जानना चाहती है कि आपको 450 में एलपीजी गैस सिलेंडर प्राप्त हो गया नहीं तो इसके लिए आपको अपना नाम लिस्ट में चेक करना होगा। Ladli Behna Cylinder Yojana List देखने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जिसे अपना आकर आप आसानी से लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैंं।

  • लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Ladli
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको अंतिम सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
लाडली
  • अब आपको इस पेज पर सूची देखने हेतु अपना मोबाइल नंबर सत्यापित करना होगा।
  • आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको ओटीपी प्राप्त करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिसे आपको अगले पेज पर दर्ज कर गैस सिलेंडर योजना सूची देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना लिस्ट आ जाएगी। जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैंं।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में शामिल होगा। तो आपको इस योजना के तहत 450 रुपए में गैस सिलेंडर का लाभ मिलेगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से Ladli Behna Cylinder Yojana List चेक कर सकते हैं।

Ladli Behna Gas Cylinder Yojana List FAQs

लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना लिस्ट कैसे देखें? Ladli Behna Gas Cylinder Yojana List ऑनलाइन घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से देख सकते हैं। लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना के तहत सब्सिडी राशि कब से मिलेंगी? Ladli Behna Gas Cylinder Yojana के तहत सब्सिडी राशि 1 अक्टूबर से मिलना शुरू होंगी। जोकि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी। लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस सिलेंडर कितने रुपए में मिलेगा? Ladli Behna Gas Cylinder Yojana List के अंतर्गत एलपीजी गैस सिलेंडर रिफिल करने पर 450 रुपए में उपलब्ध होगा।