उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल

UP e Nagar Sewa – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों की सुविधा हेतु नगर निकाय से जुड़ी किसी भी प्रकार की सुविधा का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से शहरी नागरिक अपनी जमीन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारीऑनलाइन पर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। UP e Nagar Sewa पोर्टल शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को भी सेवाएं प्रदान करता है। उत्तर प्रदेश नगरीय केंद्रीय सेवाएं ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए आपको e-nagarsewaup.gov.in पोर्टल पर पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके बाद आप उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल पर उपलब्ध की गई विभिन्न प्रकार की सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैंं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि आप किस प्रकार उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

UP

UP e Nagar Sewa Portal 2024

ई नगर सेवा पोर्टल एक ऑनलाइन पोर्टल है जिस पर उत्तर प्रदेश के नागरिक केंद्रित सेवाएं ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैंं। यह पोर्टल पर राज्य के नागरिकों को संपत्ति खोज, यूपी में संपत्ति कर का भुगतान, जल कर बिल और रसीद, ऑनलाइन संपत्ति उत्परिवर्तन सेवाएं, उत्परिवर्तन आवेदन और स्थिति की जांच जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल के माध्यम से नगरीय स्थानीय निकाय की सेवाओं के अलावा ई नगर सेवा पोर्टल पर शहरी स्थानीय निकाय कर्मचारियों को भी सेवाएं प्रदान की गई है। एक मजबूत प्रणाली बनाने के लिए e Nagar Sewa पोर्टल को यूएसएसडी, सीएससी एकीकरण, आईवीआर कॉल और एंड्रॉयड एप्लीकेशन जैसी तकनीकों का उपयोग कर विकसित किया गया है। उत्तर प्रदेश के नागरिकों को ई नगर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपना पंजीकरण कराना होगा। जिसके बाद आप घर बैठे ही केंद्रीय सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश भू नक्शा चेक

उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल के बारे में जानकारी

पोर्टल का नाम UP e Nagar Sewa Portal
लाभार्थी राज्य के शहरी निवासी
उद्देश्य नगर निकाय से जुड़ी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना
राज्य उत्तर प्रदेश
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://e-nagarsewaup.gov.in/

UP e Nagar Sewa पोर्टल पर प्रदान की जाने वाली सेवाएं

उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल पर निम्नलिखित केंद्रीय सेवाएं प्रदान की जाती है।

  • संपत्ति उत्परिवर्तन
  • संपत्ति खोज
  • व्यापार लाइसेंस
  • लोक शिकायत निगरानी प्रणाली
  • अपने क्षेत्र और वार्ड को जानें
  • जन्म और मृत्यु पंजीकरण
  • ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन
  • संपत्ति का आकलन
  • संपत्ति कर भुगतान
  • पानी की अनुपलब्धता के लिए एनओसी
  • संपत्ति विवरण देखें
  • संपत्ति आकलन के लिए आवेदन ट्रैकिंग
  • खाद्य व्यवसाय के लिए एनओसी
  • विज्ञापन के लिए आवेदन
  • ऑनलाइन पानी/सीवेज कनेक्शन ऑनलाइन लोक शिकायत

आय जाति निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं

उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें?

उत्तर प्रदेश नगर सेवा पोर्टल पर प्रदान की जाने वाली सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के नागरिकों को पहले अपना पंजीयन करना होगा। ई नगर सेवा पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है।

  • सबसे पहले आपको e-Nagar Sewa की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
UP
  • इसके बाद आपको Citizen Services के ऑप्शन पर क्लिक कर Citizen Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
UP
  • इस पेज पर आपको नीचे की ओर Proceed To Citizen Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
UP
  • यहां पर आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर आपके सामने Online Registration फॉर्म खुल जाएगा।
UP
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • जैसे Name, Father/Husband Name, Address, City, Mobile No., Password, E-mail Id, और Captcha Code आदि।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का ओटीपी आएगा जिसे आप को वेरीफाई करना होगा।
  • इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंं।

Uttar Pradesh e Nagar Sewa पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको ई नगर सेवा पोर्टल उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • उसके बाद आपको Proceed To Citizen Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर अपना Mobile No. और Password दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Captcha Code दर्ज कर Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन क्लिक करते ही आपके सामने उत्तर प्रदेश Urban Local Bodies पेज खुल जाएगा।
  • जहां से आप शहरी क्षेत्र के किसी भी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।

ई नगर सेवा उत्तर प्रदेश पोर्टल पर संपत्ति की खोज कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा नगरीय स्थानीय निकाय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Citizen Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Property Tax के ऑप्शन पर क्लिक कर Search Property के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया भेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको City का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आप अपनी अपनी संपत्ति को खोजने के लिए 4 विकल्प मिलेंगे। जैसे
  • House No.
  • Owner Name
  • Address
  • Property ID
  • इन चारों में से किसी एक विकल्प का विवरण दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपकी संपत्ति का विवरण आ जाएगा।
  • इस प्रकार आप ई नगर सेवा पोर्टल पर अपनी संपत्ति की खोज कर सकते हैंं।

UP e Nagar Sewa पोर्टल पर संपत्ति रसीद ऑनलाइन कैसे खोजें?

ई नगर सेवा पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के नागरिक अपनी संपत्ति कर भुगतान रसीद की खोज भी कर सकते हैंं। नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो कर आप संपत्ति कर रसीद की खोज कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको e Nagar Sewa पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Citizen Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Search Receipt के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • जहां पर आपको अपनी City का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको संपत्ति आईडी और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपकी संपत्ति का रसीद आ जाएगी।
  • इस प्रकार अपनी संपत्ति कर रसीद ऑनलाइन चेक कर सकते हैंं।