Shramik Panjikaran – श्रमिकों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चलाती है। परंतु कई बार यह लाभ पात्र व्यक्तियों तक नहीं पहुँच पाता। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिक पंजीकरण शुरू किया है। इस योजना के तहत प्रदेश के सभी श्रमिकों का पंजीकरण किया जाएगा ताकि उन्हें सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस लेख में आपको Uttar Pradesh Shramik Panjikaran के बारे में सभी जानकारी मिलेगी, जैसे कि ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया, योजना का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएँ, पात्रता आदि। यदि आप श्रमिक हैं और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं, तो श्रमिक पंजीकरण कराना आवश्यक है।

Shramik Panjikaran 2025
उत्तर प्रदेश सरकार ने Shramik Panjikaran योजना की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी श्रमिकों का पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकृत श्रमिकों को सरकार द्वारा उन योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस योजना से श्रमिकों को बिना किसी मुश्किल के आर्थिक मदद मिल सकेगी, जो उनके बैंक खातों में सीधे जाएगी। वर्तमान समय में प्रदेश सरकार द्वारा ₹12000 से ₹100000 तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी श्रमिकों को अपनी आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर करवाना होगा। आवेदन के लिए श्रमिकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए。
उत्तर प्रदेश श्रम विभाग पंजीकरण
उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड सभी श्रमिक परिवारों के लिए बनाया जा रहा है। इसे बनाने के लिए श्रमिकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आपका श्रमिक कार्ड तुरंत जारी कर दिया जाएगा। यह आवेदन स्वयं किया जा सकता है या जन सेवा केंद्र से भी कराया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए श्रमिकों को किसी सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी, आप अपने घर से इंटरनेट के माध्यम से Shramik Panjikaran कर सकते हैं। श्रमिक कार्ड के जरिए श्रमिक परिवारों को सरकारी योजनाओं के लाभ मिलेंगे।
UP Shramik Panjikaran 2025 का विवरण
योजना का नाम | Shramik Panjikaran |
शुरू किया है | उत्तर प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | राज्य के श्रमिक लोग |
पंजीकरण का प्रकार | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://www.upbocw.in/ |
कौन श्रमिक पंजीकरण करवा सकते हैं
- बिल्डिंग का कार्य करने वाले
- कुआ खोने वाले
- छप्पर छाने वाले
- कारपेंटर का कार्य करने वाले
- राजमिस्त्री
- लोहार
- प्लंबर
- सड़क निर्माण करने वाले
- इलेक्ट्रिक वाले
- पुताई करने वाले
- हतोड़ा चलाने वाले
- मोजेक पोलिश
- चट्टान तोड़ने वाले
- निर्माण स्थल पर चौकीदारी करने वाले
- पत्थर तोड़ने वाले
- लेखाकार का काम करने वाले
- बांध प्रबंधक
- खिड़की ग्रिल एवं दरवाज़ों की गढ़ाई और स्थापना करने वाले
- इट भट्टों पर इट का निर्माण करने वाले
- सीमेंट, पट्टी ढोने का काम करने वाले
- चुना बनाने का काम करने वाले
इन 17 सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पात्रता
- मेधावी छात्र पुरस्कार योजना
- शिशु हितलाभ योजना
- निर्माण कामगार बालिका मदद योजना
- निर्माण श्रमिक भोजन सहायता योजना
- मातृत्व हितलाभ योजना
- संत रविदास शिक्षा सहायता योजना
- कौशल विकास तकनीकी योजना
- आवासीय विद्यालय योजना
- सौर ऊर्जा सहायता योजना
- चिकित्सा सुविधा योजना
- कन्या विवाह योजना
- आवास सहायता योजना
- गंभीर बीमारी सहायता योजना
- अक्षमता पेंशन योजना
- पेंशन सहायता योजना
- निर्माण कामगार मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना
- निर्माण कामगार अंत्येष्टि योजना
श्रमिक पंजीकरण के अन्य लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए कई योजनाएँ चलाई जाती हैं, जिनसे श्रमिक आत्मनिर्भर और सशक्त बनते हैं। योजनाओं के लाभ पाने के लिए Shramik Panjikaran होना आवश्यक है।
- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना: इस योजना के तहत श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाती है।
- बीमा कवर एवं आकस्मिक मृत्यु: श्रमिकों की आकस्मिक मृत्यु होने पर ₹200000 का बीमा कवर दिया जाता है, साथ ही स्वास्थ्य बीमा भी मिलता है।
- पीएम गरीब कल्याण योजना: इस योजना के तहत राशन का वितरण किया जाता है।
- उत्तर प्रदेश श्रम आयोग द्वारा मदद: सरकार श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।
- बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता: श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।
- श्रमिकों के लिए कोविड किट: कोविड-19 के तहत श्रमिकों के लिए हेल्प डेस्क एवं अन्य सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी।
श्रमिक पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- पिछले 12 महीने में कम से कम 90 दिन निर्माण श्रमिक के रूप में कार्य किया हो।
- आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक खाता, फोन नंबर, और सभी परिवार सदस्यों के पहचान पत्र जरूरी हैं।
Shramik Panjikaran कैसे करे?
जो इच्छुक लाभार्थी Shramik Panjikaran करना चाहते हैं, उनके लिए नीचे दिए गए तरीके का पालन करना होगा:
प्रथम चरण
- आवेदक को Shramik Panjikaran की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- पोर्टल पर जाकर अपने भाषा का चुनाव करना होगा।
- नया यूजर होने पर “Register Now” बटन पर क्लिक करके नई पंजीकरण करें।
- फॉर्म में सभी जानकारी भरकर यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना है।

- यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन की सभी जानकारियाँ भरें।
द्वितीय चरण
- आवेदन में आवश्यक जानकारी भरकर सेव करें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें और पेमेंट करें।
- ऑनलाइन या चालान तरीके से पेमेंट करें।
ऑफलाइन श्रमिक पंजीकरण करने की प्रक्रिया
- आपको अपने जिले के श्रमिक पंजीकरण कार्यालय जाना होगा।
- पंजीकरण फॉर्म लेना और उसे सभी जानकारी भरकर जरूरी दस्तावेज अटैच करना होगा।
- फॉर्म को श्रम विभाग में जमा करें।
Shramik Panjikaran आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया
- उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर “स्कीम एप्लीकेशन स्टेटस” पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या दर्ज करके स्थिति की जाँच करें।
लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया
- उत्तर प्रदेश श्रम बोर्ड की वेबसाइट पर जाएँ।
- “लाभार्थी सूची” विकल्प पर क्लिक करें।