भारत जन कल्याण योजना 2025 – ऑनलाइन आवेदन, जन कल्याण केंद्र जानकारी

भारत जन कल्याण योजना – सरकार बेरोजगारी दर को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कई योजनाओं के तहत यह लक्ष्य हासिल किया जा रहा है। आज हम आपको मध्य प्रदेश की एक विशेष योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे भारत जन कल्याण योजना कहा जाता है। इस योजना के तहत जन कल्याण सुविधा केंद्र खोले जाएंगे, जहां पर लोगों को राशन और किराने का सामान सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस लेख में आप जानेंगे कि भारत जन कल्याण योजना क्या है, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, प्रमुख दस्तावेज, और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में। अगर आप इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी चाहते हैं, तो कृपया लेख को अंत तक पढ़ें।

Bharat

भारत जन कल्याण योजना 2025

भारत जन कल्याण योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। इसके तहत लोगों को राशन और किराने का सामान कम कीमत पर उपलब्ध करवाने के लिए जन कल्याण सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। इससे मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग के लोगों को फायदा होगा। इन केंद्रों पर अच्छी गुणवत्ता के राशन और किराने का सामान उपलब्ध होगा। इस योजना का मुख्य लक्ष्य रोजगार के अवसर बढ़ाना है। इस योजना को मध्य प्रदेश के कई जिलों में विस्तारित किया जा रहा है। हर जन सुविधा केंद्र पर एक संचालक और दो सहायक नियुक्त किए जाएंगे, जिससे कुल तीन लोगों को रोजगार मिलेगा।

MP Ration Card

भारत जन कल्याण योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम भारत जन कल्याण योजना
प्रस्तुतकर्ता मध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थी मध्य प्रदेश के निवासी
उद्देश्य बजट में ब्रांडेड सामान उपलब्ध कराना और रोजगार सृजन करना
आधिकारिक वेबसाइट bharatjankalyanyojna.in
वर्ष 2025

भारत जन कल्याण योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को सस्ते दामों पर ब्रांडेड सामान की उपलब्धता कराना और रोजगार सृजन करना है। इस योजना के तहत नागरिकों को 20% से 50% की छूट पर सामान मिल सकता है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वे उच्च गुणवत्ता के उत्पादों का उपयोग कर सकेंगे। जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से तीन लोगों को रोजगार मिलेगा, जिससे रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे।

गृह उद्योगों का समावेश

यदि गृह उद्योग अच्छी गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ निर्मित करते हैं, तो उन्हें भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। खाद्य पदार्थ और किराना सामग्री को बेचने के लिए गृह उद्योग को प्रोत्साहित किया जाएगा। सभी सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जाएगी, और यदि कोई समस्या आती है, तो प्राथमिकता से उसका समाधान किया जाएगा।

जन सुविधा केंद्रों की स्थापना

भारत जन कल्याण योजना के तहत मध्य प्रदेश के हर जिले में जन सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। कुछ जिलों में ये केंद्र शुरू हो चुके हैं। इन केंद्रों से नागरिक 20% से 50% तक की छूट पर किराने का सामान खरीद सकते हैं। सेंधवा और बड़वानी में जन सुविधा केंद्रों का उद्घाटन हुआ है, और ये जल्द ही सेवाएं प्रदान करना शुरू कर देंगे।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना

जन सुविधा केंद्र पर मिलने वाले सामान

  • चीनी
  • रिफाइंड तेल
  • चावल
  • दालें
  • सर्फ
  • चाय की पत्ती
  • मसाले
  • बेसन
  • टूथपेस्ट
  • टूथब्रश
  • अगरबत्ती
  • नमक
  • कोल्ड क्रीम
  • फेस वॉश
  • शैंपू
  • टॉयलेट क्लिनर
  • फिनाइल

हर लाभार्थी द्वारा खरीदी जाने वाली सामग्री

उत्पाद का नाम प्रति किलो/ग्राम
चीनी 5 किग्रा
रिफाइंड ऑयल 2 किग्रा
चाय 500 ग्राम
हल्दी पाउडर 250 ग्राम
लाल मिर्च पाउडर 250 ग्राम
धनिया पाउडर 250 ग्राम
जीरा साबुत 200 ग्राम
चाट मसाला 200 ग्राम
गरम मसाला 200 ग्राम
छोले मसाला 100 ग्राम
चिकन मसाला 100 ग्राम
सरसों का तेल 2 किग्रा
नमक 2 किग्रा
चना दाल 2 किग्रा
अरहर दाल 2 किग्रा
मूंग दाल 2 किग्रा
मूंग 2 किग्रा
उड़द दाल 2 किग्रा
सफेद उर्द दल 2 किग्रा
मसरी दाल 2 किग्रा
अरहर दाल 2 किग्रा
चना बेसन 2 किग्रा
चावल 20 किग्रा
हॉर्लिक्स 2 किग्रा
सर्फ 2 किग्रा
टॉयलेट साबुन 5 पीस
नहाने का साबुन 5 पीस
डिटॉल हैंड वॉश 2 पीस
शैंपू 2 पीस
विम बार 5 पीस
टूथपेस्ट 2 पीस
टूथ ब्रश 5 पीस
हेयर ऑयल 2 पीस

मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना

भारत जन कल्याण सुविधा केंद्र के लिए नौकरी का प्रोफ़ाइल

जिला स्तर पर

पद का नाम जिला परियोजना अधिकारी
पदों की संख्या 1
शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन/एमबीए
आयु सीमा 21 से 35 वर्ष
लिंग पुरुष/महिला
अनुभव 2 साल
वेतन 18000 (15000+3000)

ब्लॉक स्तर पर

पद का नाम जोनल ऑफिसर
पदों की संख्या 2
शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन/एमबीए
आयु सीमा 21 से 35 वर्ष
लिंग पुरुष/महिला
अनुभव 2 साल
वेतन 15000 (12000+3000)

पंचायत स्तर पर

पद का नाम फील्ड ऑफिसर
पदों की संख्या 1 पद के लिए 2 पंचायतें
शैक्षिक योग्यता 12वीं पास
आयु सीमा 21 से 35 वर्ष
लिंग पुरुष/महिला
अनुभव 1 साल
वेतन 10000

जनकल्याण सुविधा केंद्र के विवरण

जन सुविधा केंद्र एक प्रकार की रिटेल दुकान है जो गाँव, कस्बे और नगर पालिकाओं में स्थापित होगी। इन केंद्रों के माध्यम से लाभार्थियों को जन कल्याण कार्ड दिए जाएंगे। जिनके जरिए लाभार्थी सामान खरीद सकेंगे। जन सुविधा केंद्र के लिए ग्राम पंचायत मुखिया से निवास प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होगा। इन केंद्रों में किराने का सामान, खाद्य सामग्रियों, कृषि बीज, आयुर्वेदिक उत्पाद, पौधे आदि कम कीमत पर उपलब्ध कराए जाएंगे। यदि किसी लाभार्थी के पास कार्ड नहीं है, तो वे ग्राम प्रशासक से प्रूफ के साथ कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना का मूल उद्देश्य गरीबों को उच्च गुणवत्ता का उत्पादन देना और उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार करना है।

मध्य प्रदेश निशुल्क साइकिल वितरण योजना

जन कल्याण सुविधा केंद्र से होने वाली आय

  • जन कल्याण योजना के तहत जन कल्याण केंद्र में 5% का लाभ अर्जित किया जा सकता है।
  • यदि प्रत्येक केंद्र में 2000 कार्ड धारक मौजूद हैं और प्रत्येक ग्राहक ₹2000 की मासिक खरीदारी करता है, तो कुल बिक्री ₹40 लाख होगी।
  • ₹40 लाख का 5% ₹2 लाख बनेगा।
  • प्रति माह एक जन कल्याण केंद्र द्वारा ₹200000 तक की आमदनी हो सकती है।

भारत जन कल्याण केंद्र की लागत

किराया ₹4000
दुकानदार का वेतन ₹9000
इंटरनेट और बिजली का बिल ₹2000
कुल खर्च ₹15000

भारत जन कल्याण योजना 2025 के लाभ और विशेषताएं

  • इस योजना का उद्देश्य रोजगार सृजन और सस्ते दर पर ब्रांडेड उत्पाद उपलब्ध कराना है।
  • इस योजना के तहत जन सुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं।
  • इन केंद्रों पर राशन और किराने का सामान कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इस योजना से मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों को लाभ होगा।
  • उच्च गुणवत्ता का राशन और किराने का सामान जन सुविधा केंद्रों पर मिलेगा।
  • इस योजना से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
  • मध्य प्रदेश के कई जिलों में इस योजना का संचालन शुरू हो चुका है।
  • हर जन सुविधा केंद्र पर तीन लोगों की नियुक्ति की जाएगी।
  • इस योजना में 20% से 50% तक की छूट का प्रावधान है।
  • भारत जन कल्याण योजना के तहत सभी उत्पादों पर निश्चित छूट दी जाएगी।
  • लोगों को खरीदारी के लिए जन सुविधा कार्ड बनवाने की आवश्यकता होगी।
  • कार्ड बनाने के लिए उन्हें जन सुविधा केंद्र में समग्र आईडी और आधार कार्ड की कॉपी जमा करनी होगी।
  • गृह उद्योग भी इस योजना का हिस्सा बन सकते हैं।
  • गृह उद्योग के उत्पादों की गुणवत्त की जांच आवश्यक है।
  • अगर उत्पादन की गुणवत्ता अच्छी है, तो इन्हें जन सुविधा केंद्र में बिक्री के लिए रखेंगे।

जन कल्याण केंद्र खोलने के लिए आवश्यक मानदंड

जो लोग जनकल्याण सुविधा केंद्र खोलना चाहते हैं, उन्हें निम्नलिखित मानदंडों का पालन करना होगा।

आउटलेट का क्षेत्रफल 15″x15″ स्क्वायर फिट
कंप्यूटर की सुविधा इंटरनेट कनेक्शन सहित कंप्यूटर अनिवार्य है।
निवेश की राशि न्यूनतम ₹2 लाख
आउटलेट लाइसेंस फीस ₹35000

AePDS Madhya Pradesh

भारत जन कल्याण योजना पात्रता और आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक को मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
  • आधार कार्ड की आवश्यकता है।
  • समग्र आईडी की आवश्यकता है।
  • प्रवासी प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
  • आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता है।
  • राशन कार्ड की आवश्यकता है।
  • पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता है।
  • मोबाइल नंबर होना चाहिए।

भारत जन कल्याण योजना केंद्र खोलने की प्रक्रिया

भारत
  • अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर “ऑनलाइन अप्लाई” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको जन कल्याण सुविधा केंद्र के लिए आवेदन करें पर क्लिक करना होगा।
Bharat
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको जिले का नाम, अपना नाम, सप्लाई डिपो का नाम, मोबाइल नंबर, पिन कोड, ईमेल आईडी, बैंक जानकारी और नामित व्यक्ति की जानकारी भरनी होगी।
  • फिर सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब “सबमिट नाउ” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इस तरह आप जन कल्याण सुविधा केंद्र खोलने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

भारत जन कल्याण योजना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की विधि

  • पहले, आपको भारत जन कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको होम पेज पर आना होगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
Bharat
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, जिसमें आप रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करेंगे।
  • इसके बाद, सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आप इसे डाउनलोड करने के लिए ऑप्शन पर क्लिक करें।

बिजनेस प्रोफाइल डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले, भारत जन कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज खुलने पर, Our Services पर क्लिक करें।
  • अब आपको बिजनेस प्रोफाइल के लिंक पर क्लिक करना होगा।
बिजनेस
  • अब आपका नया पेज खुलेगा, जिसमें आपने बिजनेस प्रोफाइल पीडीएफ डाउनलोड करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
Bharat
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं, बिजनेस प्रोफाइल आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा।
  • आप इसे डाउनलोड करने के लिए विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं।

जॉब प्रोफाइल डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले, आपको भारत जन कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर Our Services पर क्लिक करें।
  • अब आपको जॉब प्रोफाइल के लिंक पर क्लिक करना होगा।
जॉब
  • अब आपको डाउनलोड जॉब प्रोफाइल पीडीएफ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जब आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे, तो जॉब प्रोफाइल पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • आप इसे डाउनलोड करने के लिए विकल्प पर क्लिक करें।

संपर्क जानकारी

हमने इस लेख के माध्यम से आपको भारत जन कल्याण योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। यदि आपको फिर भी कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप नीचे दिए गए संपर्क विवरण का उपयोग करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

  • पता- मुख्य कार्यालय: प्लॉट नंबर 20-21, न्यू बस्ती, नाहर रोड, सैदपुर जगीर, लखनऊ-226031, भारत
  • ईमेल – bharat.jankalyan@rediffmail.com
  • हेल्पलाइन नंबर – +91-8120248066